Site icon BULLETIN BHARAT

सलमान खान पर जानलेवा हमला

सलमान खान को जान से मारने की साज़िश 

सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। यह हवाई फायरिंग सुबह लगभग 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने की। दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है.

कई बार मिली जान से मारने की धमकी

अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी।

सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इससे पहले सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। एक टेलिवजन इंटरव्यू में उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है।

Exit mobile version