Elvish yadav arrested( BB OTT 2 WINNER एल्विश यादव गिरफ्तार) :
एल्विश यादव जाने माने यूट्यूबर हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम विवादों में सामने आ रहा है। अभी तक पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन अब पुलिस एक्शन में आ गई है। दरअसल रेव पार्टी में सांपों के जहर को सप्लाई करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तारी के समय बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे। अधिकारी एल्विश यादव से लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अभी एल्विश को गुप्त जगह रखा गया है।
एल्विश यादव को किया गिरफ्तार ( Elvish Yadav Arrested )
नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने जानकारी दी कि एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता पर आरोप है कि दिल्ली एनसीआर में उन्होंने पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांपों के जहर को सप्लाई किया था। एल्विश के अलावा पांच अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। बता दें कि एल्विश की शिकायत पशु कल्याण कार्यकर्ता ने की थी। माना जा रहा है कि आज ही एल्विश को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रेव पार्टी की मिली डीटेल्स ( Rave party’s details)